जेसीआई रांची के एक्सपो उत्सव में उमड़ी भीड़, कल होगा फैशन शो

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची के ‘एक्सपो उत्सव 2026’ में रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश के कई आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं।

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिवसीय इस उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से 400 वातानुकूलित स्टॉल्स लगाए गए हैं। इनमें बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट-अप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स आदि शामिल हैं। महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष ‘पिंक हैंगर’ बनाया गया है, जिसमें केवल महिला उद्यमियों के स्टॉल्स हैं। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क में तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं।

रविवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल, जमशेदपुर रॉयल्स शाखा के टीके अग्रवाल और सीए विवेक अग्रवाल ने मेले का भ्रमण किया। जेसीआई के युवाओं का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने सदस्यों की प्रतिभा और कठिन परिश्रम की सराहना की, जिसके बाद उन्हें दुपट्टा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सामाजिक सेवा के तहत जेसीआई द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने नि:शुल्क जांच कराई। रविवार को एक्सपो परिसर में ‘एक्सपो टैंक’ और ‘डांस प्रतियोगिता’ का आयोजन हुआ। एक्सपो टैंक में 13 टीमों के 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

निर्णायक समिति में रांची के उद्यमी जेसी जय प्रकाश सिंघानिया, अवध पोद्दार, अभिनव शाह और मोना मेहता शामिल थे। इसकी संयोजिका ख़ुशी पाटोदिया, स्वाति चौधरी एवं पायल अग्रवाल थीं।

इसके बाद आयोजित डांस प्रतियोगिता में 75 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें निर्णायक दीपक सिंह व श्रीमती आकांक्षा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका भावना राठौड़, स्वाति खोवाल, प्रेमा जालान, अदिति राठौड़ एवं सौम्या अग्रवाल थीं।

सोमवार को योग प्रतियोगिता और बुटीक्स एक्सपो फैशन शो का आयोजन होगा। इसमें रांची के प्रमुख डिजाइनर्स अपने परिधान प्रदर्शित करेंगे। वहीं 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहरी कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।

इस बार आगंतुक क्यूआर कोड के माध्यम से कार्यक्रमों में पंजीकरण और एंट्री टिकट बुक कर सकते हैं। इंट्री टिकट की कीमत 30 रुपये है। मेला सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर्स सौरभ जालान, राहुल टिबरेवाल, सौरव नारेड़ी, सीए दीपक पटेल (ट्रेजरर), ऋषभ जालान, अनिमेश निखिल, लेडीज विंग चेयरमैन तृष्णा अग्रवाल, अध्यक्ष खुशबु सिंघानिया और सचिव नलिनी जैन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी वरुण जालान ने दी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *