रेलवे में अप्रेंटिस के 2008 पदों पर निकली भर्ती, इस समय से शुरू होंगे आवेदन

अन्य राज्य देश रोजगार
Spread the love

जयपुर। रेलवे में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अवसर सामने आया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के 2008 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र (आईटीआई) होना आवश्यक है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 6 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि : 7 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 6 नवंबर 2026

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के किया जाएगा। मेरिट सूची 10वीं (मैट्रिकुलेशन) और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची मंडल वार, ट्रेड वार और श्रेणी वार मेरिट के घटते क्रम में जारी की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/पिछड़ा वर्ग : ₹100/-
महिलाएं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग : शुल्क से पूरी तरह छूट (निःशुल्क)
भुगतान का माध्यम : डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *