8 साल की बेरोजगारी और 3 बार UPSC में असफलता, फिर ऐसे मिला 17 लाख का पैकेज

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। असफलताएं किसी के भविष्य का फैसला नहीं करतीं। इसी बात की जीती-जागती मिसाल पेश की है कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बी.टेक ग्रेजुएट सुदर्शन रावणकोले ने। साल 2018 में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुदर्शन को लगातार 8 सालों तक बेरोजगारी का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने UPSC भी 3 बार दी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

उनकी किस्मत बदल दी

इसके बावजूद सुदर्शन ने हिम्मत नहीं हारी। एक सही दिशा में की गई नई शुरुआत ने उनकी किस्मत बदल दी। आज उन्हें Carelon Global Solutions में DevOps Engineer के पद पर 17 लाख रुपये सालाना (LPA) के शानदार सैलरी पैकेज के साथ नौकरी मिली है।

नहीं मिला सही रास्ता

UPSC के तीसरे प्रयास में भी सफलता न मिलने के बाद सुदर्शन ने सिविल सेवा का रास्ता छोड़कर क्लाउड टेक्नोलॉजी में करियर बनाने का फैसला किया। इसके लिए वह एडवांस्ड एडब्ल्यूएस कोचिंग लेने हैदराबाद गए। हालांकि, वहां के कोचिंग प्लेटफॉर्म में गुणवत्ता न मिलने के कारण उनका मन उस कोर्स से हट गया।

सीखी Cloud और DevOps

निराश होने के बजाय सुदर्शन ने खुद से सीखने का रास्ता चुना। उन्होंने YouTube चैनल (CloudDevOpsHub) के जरिए घर बैठे क्लाउड (Cloud) और देवऑप्स (DevOps) की बारीकियां सीखनी शुरू कीं। लगातार मेहनत और अभ्यास से उन्होंने धीरे-धीरे इन तकनीकों पर अपनी पकड़ मजबूत की। नौकरियों के लिए आवेदन करना शुरू किया।

रिजेक्ट होने पर बदली रणनीति

स्‍कील्‍स हासिल करने के बाद भी शुरुआती दौर में सुदर्शन का रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट नहीं हो रहा था। कई बार रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदली। उन्होंने हर कंपनी की आवश्यकता के अनुसार अपने रिज्यूमे को अलग से कस्टमाइज़ और री-डिजाइन करना शुरू किया।

इस छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव से उनका रिज्यूमे रिक्रूटर्स की नजरों में आने लगा और उन्हें इंटरव्यू के कॉल आने शुरू हो गए।

17 लाख के पैकेज पर मिली जॉब

उनकी लगातार कोशिश और नई रणनीति रंग लाई। दिग्गज आईटी कंपनी ‘केयरलॉन ग्लोबल सॉल्यूशंस’ ने सुदर्शन को 17 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर ‘डेवऑप्स इंजीनियर’ के रूप में ऑफर लेटर दिया।

नए रास्ते खोल ही देता है

सुदर्शन की यह कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि करियर में देरी होने का मतलब यह कतई नहीं है कि करियर खत्म हो चुका है। सही कौशल, सही रणनीति और हार न मानने का जज्बा नए रास्ते खोल ही देता है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *