
रांची। जिसका अंदेशा था, वह सच होने जा रहा है। झारखंड भाजपा में नये संगठनात्मक बदलाव के बाद गतिविधियां तेज हो गयी हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के रांची आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं।
5 अक्टूबर को राजधानी रांची में भाजपा की अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, संगठन महामंत्री पवन साय, सह प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। नये पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और सांगठनिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा।
पहली बार रांची आएंगे गजेंद्र पटेल
प्रदेश प्रभारी बनने के बाद गजेंद्र सिंह पटेल का यह पहला रांची दौरा होगा। भाजपा ने हाल में उन्हें झारखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है।
वहीं पवन साय को झारखंड का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है और उनका केंद्र रांची निर्धारित किया गया है। पवन साय शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। वहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन और झारखंड से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वह राज्य के दौरे पर रहे।
नये प्रदेश प्रभारी, संगठन महामंत्री और सह प्रभारियों के एक साथ रांची में जुटने से भाजपा के प्रदेश संगठन से जुड़ी बैठकों और गतिविधियों का सिलसिला तेज होने की संभावना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

