बेटी ने कोर्ट में प्रेमी का चुना रास्ता, भड़की मां ने बाहर उठाया ये कदम, देखें वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश देश वायरल
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेटी के अपनी पसंद के लड़के के साथ रहने का फैसला सुनाने से मां नाराज हो गई। मां का गुस्‍सा अदालत परिसर के बाहर फूट पड़ा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

मामला हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवती बीते 20 सितंबर को अपने प्रेमी (जो कानपुर के बिठूर इलाके का निवासी है) के साथ घर से चली गई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए बुधवार को युवती को बरामद कर लिया। गुरुवार को उसका बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया।

बयान के बाद गुस्सा

युवती ने अदालत के सामने अपना बयान दर्ज कराते हुए स्पष्ट कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। बेटी के इस फैसले की भनक जैसे ही कोर्ट परिसर के बाहर इंतजार कर रही उसकी मां को लगी, वह आपे से बाहर हो गई।

बाहर चप्पलों से पिटाई

बेटी के बयान से नाराज महिला ने कोर्ट के बाहर प्रेमी के पिता को घेर लिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला, बुजुर्ग व्यक्ति को थप्पड़, लात और चप्पलों से पीटती हुई नजर आ रही है। घटना को अंजाम देने के बाद महिला मौके पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गई।

पुलिस में शिकायत नहीं

इस पूरी घटना पर हमीरपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर यशपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल इस घटना के संबंध में पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी या लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये है वीडियो

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *