
तेलंगाना। तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में एक 32 वर्षीय प्लंबर की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक महिला और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने प्लंबर की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
मृतक की पहचान पेंडेला संपत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोलापल्ली गांव का निवासी था। वर्तमान में बुद्धराम गांव में रह रहा था। 17 सितंबर की रात बुद्धराम स्थित जिला परिषद हाई स्कूल के पास संपत का शव बरामद हुआ था।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक संपत को अपनी पत्नी पेंडेला सुमलता (26) और उम्मल्ला श्रीकांत (36) के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था। संपत ने इस बात को लेकर श्रीकांत को कई बार चेतावनी भी दी थी।
इसके बाद श्रीकांत और सुमलता ने संपत को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने पोलुदासरी तरुण (23) नाम के युवक को 1 लाख रुपये देने का वादा करके अपने साथ शामिल कर लिया।
17 सितंबर को श्रीकांत और तरुण, संपत को झांसा देकर बुद्धराम के स्कूल के पास ले गए। वहां उन्होंने उसे शराब में कीटनाशक मिलाकर जबरन पिला दिया, जिससे संपत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
वे संपत के शव को श्रीकांत की पल्सर मोटरसाइकिल (TS-03-EF-4082) पर लादकर उसके घर ले आए। वहां उन्होंने संपत के मुंह में, कपड़ों पर और कमरे के फर्श पर कीटनाशक उड़ेल दिया, ताकि पुलिस और परिजनों को लगे कि उसने खुद जहर खाकर जान दी है।
शुरुआत में पुलिस ने 18 सितंबर को धारा 233/2026 के तहत संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, जांच में मिले सबूतों के आधार पर केस को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 103 सहपठित 3(5) (हत्या और साजिश) में बदल दिया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया, फोटो-वीडियो ग्राफी कराई और गवाहों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक, तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन, शराब और कीटनाशक की बोतलें और तरुण के पास से 500 रुपये नकद जब्त किए हैं।
तीनों आरोपियों—उम्मल्ला श्रीकांत, पेंडेला सुमलता और पोलुदासरी तरुण को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

