
लक्ष्मी सिंह
पलामू। खेलो झारखंड अंडर-17 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हुसैनाबाद प्रखंड की राजकीयकृत 10+2 बालिका उच्च विद्यालय की बालिका कबड्डी टीम ने पलामू जिले में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। रामगढ़ प्रखंड के पीएमश्री आरके उच्च विद्यालय, हुटार की बालिका कबड्डी टीम को 21-3 के बड़े अंतर से पराजित कर जिला स्तर पर चैंपियन बनी।
अब टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पलामू का प्रतिनिधित्व करने के लिए रांची रवाना होगी। राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 अक्टूबर को रांची स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में किया जाएगा।
गर्ल्स हाई स्कूल हुसैनाबाद के प्राचार्य प्रेम प्रकाश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ खेलते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर कोच बिमलेश सिंह एवं उप कोच सूरज तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सीख दी। खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
मौके पर सीआरपी संघ के जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, विद्यालय के लिपिक प्रमोद पांडे, व्यवसायी संजय गुप्ता समेत विद्यालय के शिक्षक एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

