₹5,000 करोड़ के फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED), रांची जोनल कार्यालय ने GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) धोखाधड़ी मामले में ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है। ED ने यह कार्रवाई 30 सितंबर, 2026 को की। इसके बाद 1 अक्टूबर 2026 को दोनों आरोपियों को रांची की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जमशेदपुर-कोलकाता में छापेमारी

यह कार्रवाई जमशेदपुर (झारखंड) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में ज्ञान चंद जायसवाल, संजय पारख (CA) और अन्य से संबंधित 4 ठिकानों पर की गई तलाशी व जब्ती के बाद की गई। कार्रवाई के दौरान ED को कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

फर्जी कंपनियों का नेटवर्क

DGGI जमशेदपुर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर ED ने इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने कागजों पर 135 फर्जी (शेल) कंपनियां बना रखी थीं। बिना किसी सामान या सेवा की वास्तविक आपूर्ति के ₹5,000 करोड़ से अधिक के फर्जी बिल (बोगस इनवॉइस) जारी किए गए।

इस तरकीब के जरिए सिंडिकेट ने ₹734 करोड़ का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) जनरेट किया। उसे कमीशन के बदले दूसरी कंपनियों को बेच दिया, जिसका इस्तेमाल टैक्स देनदारियों से बचने के लिए किया गया।

निजी खातों में पैसा ट्रांसफर

जांच में खुलासा हुआ कि ज्ञान चंद जायसवाल और राज जायसवाल इस धोखाधड़ी के मुख्य लाभार्थियों में शामिल थे। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों के नाम पर कई फर्जी कंपनियां खोल रखी थीं। इनमें M/s Maa Sharda Endeavours Pvt. Ltd, M/s Makers Casting Pvt. Ltd, M/s Kedarnath Trexim Pvt. Ltd, M/s Jai Bhole Enterprises भी शामिल थीं।

इन कंपनियों के माध्यम से लगभग ₹54.33 करोड़ का फर्जी ITC घुमाया गया। अंततः पैसा उनके व रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। इस पैसे का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों और चल-अचल संपत्तियों की खरीद में किया गया।

पहले भी गिरफ्तारियां और जब्ती

इससे पहले मई, 2025 और अगस्त, 2025 में भी कोलकाता, जमशेदपुर और रांची में छापेमारी की गई थी, जिसमें करीब ₹70 लाख नकद एवं बैंक बैलेंस फ्रीज किए गए थे।

मामले में ED अब तक ₹20 करोड़ से अधिक की संपत्तियों के दो अनंतिम कुर्का आदेश जारी कर चुकी है। इसके अलावा, 8 मई 2025 को चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से तीन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। विशेष PMLA अदालत के समक्ष ट्रायल जारी है। ED मामले की आगे की जांच कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *