
रांची। जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यक्रम ‘रांची स्पीक्स’ के तहत नामकुम स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में कक्षा एक से पांच और छह से आठ के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बीआरसी नामकुम मे आयोजित प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता मे वर्ग 1-5 मे बुनियादी स्कूल नामकुम की यति कुमारी चैंपियन रहीं।
दूसरे स्थान पर रागिनी कुमारी, मवि बरगंवा और तीसरा स्थान शांति मिंज, उपर्डहु ने प्राप्त किया। वर्ग 6-8 मे आर्या रॉय, बरगंवा प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय और कस्तुरवा बरगंवा की पूजा टोप्पो तीसरे स्थान पर रहे।
विजेताओं को मुख्य अतिथि रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने सर्टिफिकेट और बीईईओ प्रभाकर कुमार ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। इससे पूर्व जिला शिक्षा अधीक्षक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र चौबे, प्र अ सह नि एवं व्यय पदाधिकारी, संचालन प्रखंड नोडल श्रीमती जुली कुमारी और धन्यवाद संकुल नोडल जलवार मंजू रानी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे अजय ज्ञानी, भारत भूषण, मो केयमुद्दीन, राजेश कुमार, राजेश दास, वीरेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, मो हसन, रवि खलखो, श्रीमती टुम्पा माल, अंकिता अंजलि और साईनाथ सरदार का योगदान रहा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

