
रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के विद्यार्थियों ने झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड द्वारा किया गया था। फुटबॉल प्रतियोगिता में एसबीयू की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और चैंपियन का खिताब जीता।
फाइनल मुकाबले में एसबीयू ने अरका जैन यूनिवर्सिटी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। पूरे प्रतियोगिता के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
शॉटपुट प्रतियोगिता में भी एसबीयू के एक विद्यार्थी ने 7.8 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि के खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों सुभाष सहदेव, राहुल रंजन एवं गौरव दास को शुभकामना संदेश दिया है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

