लोगों को बड़ी राहत, हड़ताल टली, खुले रहेंगे बैंक, इन मुद्दों पर सहमति

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। लोगों को बड़ी राहत मिली है। आज यानी 28 सितंबर से होने वाली बैंकों की तीन दिनों की हड़ताल टल गई है। अब बैंक खुले रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद अपने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया है।

दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मांगों को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई, जिसके बाद सर्वसम्मति से हड़ताल को टालने का निर्णय लिया गया।

बैठक के प्रमुख फैसले

सभी शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति तुरंत गठित की जाएगी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों की पड़ताल करेगी। हितधारकों से चर्चा करेगी। ग्राहकों व अन्य सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान निकालेगी।

स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को लेकर यूनियन/एसोसिएशनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए IBA सरकार को संशोधनों का प्रस्ताव भेजेगा।

8 मार्च, 2024 के कार्यवृत्त (Minutes) में सूचीबद्ध शेष अवशिष्ट मुद्दों के जल्द से जल्द समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच विस्तृत चर्चा जारी रहेगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *