जन औषधि केंद्र की जांच, रिकॉर्ड संधारण को लेकर दिए गए निर्देश

झारखंड सेहत
Spread the love

लक्ष्‍मी सिंह

पलामू। उपायुक्त के निर्देश पर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का प्रशासनिक निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू और अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने केंद्र पहुंचकर दवा वितरण, रिकॉर्ड संधारण एवं बिलिंग व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र से संबंधित विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने केंद्र के रिकॉर्ड को नियमित और व्यवस्थित तरीके से अपडेट रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही दवा वितरण, मरीजों का विवरण एवं बिलिंग से संबंधित दस्तावेजों को नियमानुसार संधारित करने का निर्देश दिया गया।

जन औषधि केंद्र के झारखंड प्रदेश नोडल पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान किसी प्रकार की वित्तीय अथवा दवा संबंधी गड़बड़ी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र के रिकॉर्ड एवं रजिस्टरों को बेहतर तरीके से मेंटेन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

नोडल पदाधिकारी के अनुसार, मरीजों को दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के साथ रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखना जरूरी है। इसके लिए केंद्र संचालक एवं संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बताया गया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का पंजीकरण वर्ष 2024 से 2029 तक वैध है। प्रशासनिक निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र की व्यवस्था की समीक्षा करना और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना बताया गया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *