Ranchi: करम पूजा से लौट रही आदिवासी युवती से दरिंदगी, फिर शर्मसार हुई राजधानी

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची फिर शर्मसार हो गई है। करम पूजा मनाकर लौट रही 19 वर्षीया युवती के साथ रातू थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पीड़िता का आरोप है कि 22 सितंबर की रात अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी उसका मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। घटना में युवती के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है।

पीड़िता शुक्रवार को परिजनों के साथ रातू थाना पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी आदिकांत महतो के निर्देश पर अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।

कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक विनीत राय ने पीड़िता को सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई।

पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पीड़िता का बयान न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भी दर्ज कराया जाएगा।

पुलिस ने अज्ञात आरोपितों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

साथ ही तकनीकी जांच के जरिए भी आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपितों की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *