अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, रोक का कड़ाई से होगा पालन

झारखंड
Spread the love

  • जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अभियान चलाने का निर्देश

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक शनिवार को हुई। इसमें

जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगे की कार्रवाई एवं रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन जांच एवं छापामारी अभियान चलाया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देश पर 15 अक्टूबर, 2026 तक खनन कार्यों पर रोक है। उन्होंने निर्देश दिया कि उक्त अवधि में प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए खनन कार्य किए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

उपायुक्त ने अवैध खनन में प्रयुक्त पाए जाने वाले वाहनों की जब्ती, प्राथमिकी दर्ज करने एवं नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संयुक्त छापामारी दलों को सक्रिय रखते हुए नियमित अंतराल पर सघन जांच एवं छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों की लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन से संबंधित सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए। कार्रवाई की निरंतर समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) यशोधरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा दिलू लोहार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

वहीं, अन्य संबंधित पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *