
- मां के प्यार और बेटे के संघर्ष की भावुक कहानी
पटना। वॉर्नर म्यूज़िक इंडिया का माटी सीज़न 2 अब अपने दूसरे ट्रैक ‘खुश रहा’ के साथ एक बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक कहानी लेकर आया है। इस गाने में मशहूर भोजपुरी लोक गायिका कल्पना पटवारी और रैपर, सॉन्गराइटर एवं प्रोड्यूसर शिक्रिवाल एक साथ नजर आ रहे हैं।
‘खुश रहा’ उन परिवारों की कहानी सामने लाता है, जिन्होंने बेहतर भविष्य की तलाश में अपने किसी करीबी को घर से दूर जाते देखा है, बेहतर भविष्य की तलाश में घर से दूर जाता बेटा और उसके लौटने का इंतजार करती मां।
निखिल-स्वप्निल द्वारा कंपोज किए गए और प्यारे लाल यादव द्वारा लिखे गए इस गीत में कल्पना पटवारी की लोक संगीत की गहरी समझ को शिक्रिवाल के हिप-हॉप, जैज़ और सिनेमैटिक प्रोडक्शन के साथ जोड़ा गया है। यह प्रयोग भोजपुरी लोक संगीत को एक नए और आधुनिक अंदाज में पेश करता है।
गाने के केंद्र में एक मां और बेटे के बीच का अटूट रिश्ता है। कहानी एक ऐसी मां की है, जो अपने बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रही है, जबकि उसका बेटा शहर की मुश्किल परिस्थितियों के बीच अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है।
मां की एकमात्र इच्छा है कि उसका बेटा सुरक्षित और खुश रहे, वहीं बेटा हर मुश्किल का सामना करते हुए एक बेहतर जिंदगी बनाने का वादा करता है। गाने का म्यूजिक वीडियो भी इसी भावनात्मक सफर को सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत करता है।
वॉर्नर म्यूज़िक इंडिया द्वारा रिलीज़ किया गया ‘खुश रहा’ अब प्रमुख ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
यहां देखें
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

