Ranchi: सीसीएल कॉलोनी से सटे श्यामनगर में फोर व्हीलर की टक्कर से बिजली पोल टूटा, 18 घंटे में भी बना नहीं

झारखंड
Spread the love

200 से अधिक घरों में अंधेरा, इन्वर्टर डिस्चार्ज, टंकी का पानी खत्म, वाईफाई ठप

एक्जीक्यूटिव अभियंता के आश्वासन के बावजूद स्थिति यथावत

रांची। कांके रोड पर गांधीनगर सीसीएल कॉलोनी से सटे श्यामनगर में 18 घंटे से बिजली नहीं है। फोर व्हीलर की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया है। हादसे में पास में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। कर्मचारियों ने बिजली की आपूर्ति तो बंद कर दी, पर सड़क पर गिरा पोल जस का तस पड़ा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक श्यामनगर में एक फोर व्हीलर लाइन के पोल से टकरा गया। टक्कर तेज होने से सीमेंट का पोल टूट गया। घटना से हलचल मच गई। सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।

एसडीओ ने नहीं उठाया फोन

मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस दौरान पास के घरों में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने एसडीओ को सूचना देने के लिए फोन लगाया। फूल रिंग के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया।

एग्जिक्यूटिव अभियंता ने दिया आश्वासन

फिर एग्जिक्यूटिव अभियंता को फोन कर लोगों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नया विद्युत पोल लगा कर लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी। जल्द क्षेत्र में आपूर्ति बहाल होगी।

इन परेशानियों से जूझ रहे लोग

मिली जानकारी के अनुसार तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घरों की छतों पर लगी टंकी का पानी खत्म हो गया है। अंधेरे में डूबे मोहल्ले के घरों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वाईफाई ठप पड़े हैं। लोग घरों में मोमबत्तियां जलाकर खाना पका रहे हैं।

सलाह: टूटे हुए बिजली के पोल से सुरक्षित दूरी बनाएं, उसपर लटके या गिरे हुए तारों के पास बिल्कुल न जाएं। बच्चों और पशुओं को भी दूर रखें। दुर्घटना स्थल के पास लोगों को जमा न होने दें और यातायात को सुरक्षित रूप से रोकें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *