
- जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।
जनसुनवाई में गृह रक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू कराने के संबंध में समस्त आवेदकों ने उपायुक्त से आग्रह किया है। आवेदकों ने बताया कि गढ़वा जिला अंतर्गत गृह रक्षक (होम गार्ड) भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2025 जारी किया गया था, जिसके तहत आवेदन करने की तिथि 26-12-2025 से 24-01-2026 तक निर्धारित थी। परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हेतु प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे आवेदकों का मनोबल गिरता जा रहा है।
सदर प्रखंड के महुलिया निवासी इंद्रजीत कुमार ने बरसात में अपना मिट्टी का घर गिर जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि घर गिर जाने के कारण उन्हें रहने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सरकारी सहायता के तहत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।
सगमा प्रखंड के कटहरकला के ग्रामीणों ने आवेदन समर्पित करते हुए ग्राम शरदा, पंचायत कटहरकला में तेनवाही तालाब का जीर्णोद्धार कराने के संबंध में आवेदन समर्पित किया है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त तालाब का जीर्णोद्धार कर देने से लगभग 22 से 25 एकड़ भूमि में सिंचाई हो सकता है, जिससे आदिवासी अनुसूचित जाति एवं अन्य सभी जातियों के परिवार लाभान्वित हो सकते हैं।
गढ़वा जिला के कस्तूरबा गाँधी विद्यालयों व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों/शिक्षिकाओं द्वारा राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार मानदेय भुगतान करने के संबंध में आवेदन समर्पित किया गया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों के अंशकालिक शिक्षकों/शिक्षिकाओं को राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार मानदेय भुगतान करने का अनुरोध किया गया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

