पिठोरिया के सुतियांबे गढ़ का ऐतिहासिक ईंद मेला संपन्न

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। पिठोरिया के सुतियांबे गढ में गुरुवार को महाराजा मदरा मुंडा पड़हा ईंद मेला पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। आदिवासी परंपरा के अनुसार करम पूजा के तीसरे दिन सुतियांबे गढ़ में ईंद मेला का आयोजन किया जाता है।

मेले में गोवर्धन पहाड़ की तरह एक टोपाकार आकृति बनाकर खड़ा करने की परंपरा है। ईंद टोपर की पूजा सुतियांबे मौजा के अरविंद पहान और पंडित ने कराई। उन्होंने बकरे की बलि देकर टोपर की पूजा पाठ किया।

मुख्य अतिथि पड़हा राजा उज्जवल पहान, कांग्रेस के जिला महासचिव जमील अख्तर, समाजसेवी हरिनाथ साहू, बबली कुमारी, संरक्षक रंजीत टोप्पो, जिप सदस्य कमिश्नर मुंडा, सधन उरांव, बाबूलाल महली, मुखिया मुन्नी देवी, लाला महली, जितनाथ बेदिया, अध्यक्ष सोहराई टोप्पो, उपाध्यक्ष बबुआ मुंडा, संजय मुंडा, सुरेन्द्र पाहन, योगेन्द्र उरांव, राजेश तिर्की, मतियस उरांव, सूरज टोप्पो, विकास मुंडा, महासचिव प्रो. भादी प्रकाश उरांव, कोषाध्यक्ष रामू उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष बलराम मुंडा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।

कांके क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बावजूद मेले का मुख्य आकर्षण बारह पड़हा, बाईस पड़हा व झीका पड़हा के नगड़ी, चामा, बाढू, नवाटोली, इचापिड़ी, कुम्हरिया, मुरुम, मारवा, पतागांई सहित दर्जनों खोड़हा मंडली पारंपरिक मांदर की थाप पर नाचते थिरकते नजर आए।

मेले में पर्याप्त सुरक्षाबल और वोलेंटियर्स तैनात किए गए थे। साथ ही आयोजकों द्वारा लाइट की अच्छी व्यवस्था की गई थी, जिसके कारण हजारों लोग देर रात तक मेले का आनंद लेते नजर आए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *