पलटी तेज रफ्तार कार, शीशे से बाहर उछला यात्री, देखें वीडियो

नई दिल्ली देश वायरल
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली के शक्ति नगर इलाके में जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस घटना में अनियंत्रित होकर वैगनआर पलट गई। यात्री शीशे से बाहर उछल गया। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली के शक्ति नगर गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क पर पलट गई। यह पूरी घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो फुटेज के अनुसार, तेज रफ्तार कार चालक के सामने अचानक एक ई-रिक्शा आ गया। चालक ने उससे बचने के लिए बाईं ओर से ओवरटेक किया, लेकिन आगे एक और ई-रिक्शा खड़ा था।

दूसरे ई-रिक्शा से टक्कर बचाने के लिए चालक ने अचानक गाड़ी को दाईं ओर मोड़ा, लेकिन कार की गति बहुत तेज होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

हादसे के दौरान कार की पिछली सीट पर पीले रंग के कपड़ों में बैठा एक यात्री अचानक पीछे के शीशे को तोड़ते हुए बाहर हवा में उछल गया। सड़क और डिवाइडर पर गिरने से बाल-बाल बचा।

राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

ये है वीडियो

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *