
रांची। पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन 8 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे अवदाब में परिवर्तित होने की बहुत संभावना है।
पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखते हुए इसके 23 सितंबर की रात तक एक गहरे अवदाब के रूप में विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार करने की अत्यधिक संभावना है। इसका प्रभाव झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा।
रांची मौसम केंद्र के अनुसार 23 से 26 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 24 सितंबर को कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की बहुत संभावना है।
इन जिलों में असर
केंद्र के अनुसार 23 सितंबर को रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 24 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 25 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के मुताबिक 26 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

