
रांची। गोस्सनर कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) ने राज अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से सोमवार को कॉलेज परिसर स्थित डिस्पेंसरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में रक्तदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना था।
शिविर के लिए 63 लोगों ने पंजीकरण कराया। आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद 60 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी भी दी गई। सुरक्षित रक्तदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरुकता पैदा करना समय की जरूरत है। शैक्षणिक संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
राज अस्पताल के ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम ने शिविर में रक्तदाताओं की आवश्यक जांच की। निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के अनुसार रक्त संग्रह किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। रक्तदान के बाद प्रतिभागियों को आवश्यक देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी निर्देश भी दिए गए।
प्रत्येक पात्र रक्तदाता को रक्तदान प्रमाण-पत्र, स्मृति चिह्न एवं टी-शर्ट प्रदान की गई। शिविर के माध्यम से कॉलेज ने विद्यार्थियों एवं समाज के बीच “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का संदेश दिया। कार्यक्रम ने मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

