
लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मिल रही बिजली आपूर्ति की शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
रणवीर प्रसाद को ऊर्जा विभाग का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन और ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन सहित कई अन्य अहम निगमों की कमान भी होगी।
डॉ. आशीष कुमार गोयल को श्रम एवं सेवायोजन, अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा विभाग और वी. हेकाली झिमोमी को चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख नियुक्तियों की सूची
रणवीर प्रसाद : प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग एवं चेयरमैन (पावर कॉरपोरेशन, ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन आदि)।
डॉ. आशीष कुमार गोयल : प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग।
अमृत अभिजात : अपर प्रमुख सचिव, परिवहन (पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग के साथ अतिरिक्त प्रभार)।
अमित कुमार घोष : प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग।
वी. हेकाली झिमोमी : प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग।
डॉ. एम.के.एस. सुंदरम : प्रमुख सचिव, कृषि विभाग (कृषि शिक्षा, अनुसंधान, विपणन और निर्यात प्रोत्साहन)।
रविंद्र : प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग।
अनिल कुमार : प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले और आयुक्त खाद्य एवं रसद।
महेंद्र प्रसाद अग्रवाल : प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
अमित गुप्ता : तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार (स्टंप एवं पंजीकरण विभाग के साथ)।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

