रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास तीनों आरोपी बाइक से घूम रहे थे। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया। आपरधियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 19 सितंबर की देर रात सूचना मिली थी कि बाइक सवार तीन व्यक्ति इंडियन ऑयल इंद्रप्रस्थ पेट्रोल पंप के आसपास हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की। लाल-काले रंग की बाइक पर सवार तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार वर्मा उर्फ शिवा वर्मा, संदीप कुमार प्रसाद उर्फ दाबुस और रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है। मामले में जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 281/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि तीनों का नाम कमल भूषण हत्याकांड से जुड़े मामले में भी सामने आया था। वर्तमान में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तीनों आरोपी हथियार लेकर किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। साथ ही, बरामद हथियारों के स्रोत और इनके संभावित सहयोगियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आकाश कुमार वर्मा के खिलाफ सुखदेवनगर थाने में हत्या, लूट, मारपीट, हत्या की साजिश और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2015, 2019, 2021 और 2023 में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं संदीप कुमार प्रसाद उर्फ दाबुस के खिलाफ भी लूट, हत्या, हथियार रखने व अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना में वर्ष 2021, 2023 और 2025 में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
वहीं रोहित कुमार सिंह के खिलाफ कोतवाली और सुखदेवनगर थाने में कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में मारपीट, चोरी, अपहरण, हत्या, हत्या की साजिश और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्ष 2018 और 2023 के मामलों में हत्या व आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं भी दर्ज हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

