रांची। झारखंड हाईकोर्ट को तीन नये जज मिले हैं। इसकी नोटिफिकेशन भी जारी हो गयी है।
झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के 3 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (पीडीजे) को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गढ़वा के पीडीजे मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार तथा डालटनगंज के पीडीजे राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाये जाने की अनुशंसा की थी
कॉलेजियम की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया।
बताते चलें कि झारखंड हाईकोर्ट में वर्तमान में चीफ जस्टिस एमएस सोनक सहित 13 न्यायाधीश कार्यरत थे।
तीन नये न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है। वहीं, हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 25 हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

