- पांच जिलों के स्वजातीय परिवार होंगे शामिल
सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। केसरवानी वैश्य समाज का रांची जिला स्तरीय 11वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन सह वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2026 रांची के कटहल मोड़ स्थित लालगुटवा बैंक्वेट हॉल में होगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। सम्मेलन में रांची के अलावा गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और खूंटी जिले के स्वजातीय परिवार बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
मुख्य संरक्षक तपेश्वर केसरी, संरक्षक प्रो. प्रेम सागर केसरी, जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार केसरी, महामंत्री रूपेश केसरी, कोषाध्यक्ष रवि कुमार केसरी, महिला अध्यक्ष नेहा केसरी एवं रेखा केसरी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी।
पदधारियों ने कहा कि यह सम्मेलन केवल वैवाहिक परिचय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के परिवारों को एक-दूसरे से जोड़ने, नई पीढ़ी को अपनी सामाजिक जड़ों से जोड़ने और आपसी सहयोग एवं भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक ही मंच पर परिचय और संवाद का अवसर मिलेगा।
पदधारियों ने कहा कि आज के बदलते गंगा सामाजिक परिवेश में परिवारों के बीच संवाद और संबंधों को मजबूत करना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल उपयुक्त वैवाहिक संबंधों की तलाश आसान होती है, बल्कि समाज के विभिन्न परिवारों के बीच आत्मीयता और विश्वास भी बढ़ता है।
आयोजकों ने स्वजातीय बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवाओं से सपरिवार सम्मेलन में शामिल होने की भावपूर्ण अपील की है। विशेष रूप से विवाह योग्य युवक-युवतियों को कार्यक्रम में साथ लाने का आग्रह किया गया है, ताकि उन्हें अपने समाज के परिवारों से सीधे परिचय और संवाद का अवसर मिल सके।
वार्षिक मिलन समारोह में पांच जिलों से आने वाले परिवार एक-दूसरे से मिलेंगे। सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। आयोजकों का कहना है कि समाज की मजबूती केवल संगठनों से नहीं, बल्कि परिवारों की सहभागिता से होती है। इसलिए हर परिवार की उपस्थिति इस आयोजन की सफलता और सामाजिक एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए सभा के संरक्षक, संयोजक, सलाहकार, पदाधिकारी, संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी और विभिन्न नगर एवं ग्राम सभाओं के सदस्य लगातार जुटे हुए हैं।
सभा ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 20 सितंबर का यह अवसर केवल एक कार्यक्रम में शामिल होने का नहीं, बल्कि अपने समाज, अपनी परंपरा और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए एकजुट होने का अवसर है। अधिक से अधिक परिवार सपरिवार पहुंचें और इस सामाजिक मिलन को यादगार बनाएं।
मौके पर राम केशरी, पूर्व जिला अध्यक्ष कार्तिक केशरी, अनिल केशरी, मनीष केशरी, राधेश्याम केशरी, दिलीप केशरी, सीताराम केशरी, हेमंत केशरी, शिवम केशरी, अंकित केशरी एवं आदित्य केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

