सेवा सप्ताह के पहले दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने बांटे 300 पौधे

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर 17 से 23 सितंबर तक जायंट्स सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के पहले दिन गुरुवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं गढ़वा को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता और पूर्व वित्त निदेशक अशोक केशरी के प्रायोजन में गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता के प्रतिष्ठान गुप्ता इन्वेस्टमेंट के समीप आयोजित किया गया। इस दौरान आने-जाने वाले राहगीरों के बीच करीब 300 पौधों का वितरण किया गया। इनमें अमरूद, अनार, नींबू, अशोक एवं जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे।

मौके पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से हर वर्ष बारिश के मौसम में पौधे लगाने की अपील की गयी। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए पौधरोपण जरूरी है। अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाने से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।

जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष शुरुआती बारिश पर्याप्त नहीं होने के कारण गढ़वा में सुखाड़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को जनअभियान का रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

कार्यक्रम में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन-8 यूनिट-2 के डायरेक्टर मनोज केसरी रूपागंजी, गढ़वा ग्रुप के उपाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल एवं अवधेश कुशवाहा, मनोज केसरी पोस्ट ऑफिस, मोजिबुद्दीन खान, चंद्र भूषण सिन्हा, मंदीप प्रसाद सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *