बिशुनपुरा में गणेश पूजा महोत्सव का समापन, भक्तिमय माहौल में निकला विसर्जन जुलूस

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित नवयुवक संघ द्वारा आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का गुरुवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ विसर्जन जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा।

विसर्जन जुलूस पुरानी बाजार से शुरू होकर गांधी चौक पहुंचा। यहां पूजा समिति के सदस्यों ने विभिन्न लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से चकचक मोड़, शंकर मोड़, लाल चौक होते हुए पोखरा स्थित विष्णु मंदिर के रास्ते नगदी जलाशय पहुंचा। यहां विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

जुलूस के दौरान श्रद्धालु गणेश भक्ति में झूमते नजर आये। युवाओं के साथ बच्चे और बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक जुलूस में शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाये, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

गणेश पूजा महोत्सव और विसर्जन जुलूस को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर प्रशासन की निगरानी बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *