JPSC और JSSC-CGL परीक्षा धांधली : CID ने इन 4 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने राज्य की दो प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं JPSC और JSSC-CGL में धांधली और अनुचित लाभ पहुंचाने के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए 4 नए अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रमुख गिरफ्तारियां व मामले

JPSC प्रतियोगिता परीक्षा (सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026) मामले में सीआईडी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें ऋतिक रोशन (29 वर्ष): पिता– संजय कुमार सिंह, निवासी– संजय पथ, सुंदर नगर गार्डन के पास, मानगो (उलीडिह, जमशेदपुर) और पंकज प्रसून (32 वर्ष): पिता– अनिल कुमार सिंह, निवासी– शिव भवन, कमलाकान्त रोड, सुखदेवनगर (रांची) शामिल हैं।

अनुचित लाभ पहुंचाया

जांच में सामने आया है कि इन दोनों आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किए गए लालपुर स्थित “शिवांगन की पाठशाला” कोचिंग के संचालक संजीत कुमार द्वारा JPSC परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया था।

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा (सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025) में अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में कोडरमा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें राजेश प्रसाद यादव : पिता– जगदीश यादव, निवासी– गोलवाढाब, पोस्ट– बगरो, थाना– डोमचांच (कोडरमा) और संदीप कुमार : पिता– रामदेव सिंह, निवासी– पूर्णा नगर, थाना– कोडरमा (कोडरमा) शामिल हैं।

इनपर ये है आरोप

इन दोनों पर JSSC-CGL परीक्षा के कई अभ्यर्थियों को धांधली के जरिए अनुचित लाभ पहुंचाने का संगीन आरोप है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *