कांडी प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंचा ‘न्याय आपके द्वार’ वाहन

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार का ‘न्याय आपके द्वार’ प्रचार वाहन सोमवार को कांडी प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंचा। मौके पर जिला से आईं डिप्टी चीफ एलएडीसी अनीता रंजन, स्थाई लोक अदालत सदस्य तृप्ति और मनोज कुमार दुबे ने ग्रामीणों को कानून की बारीकियां बेहद सरल भाषा में समझाईं।

अनीता रंजन ने कहा कि दहेज का मामला बहुत संवेदनशील है। कई बार सच में बहुओं को दहेज के लिए सताया जाता है, जो बहुत गलत है। कई बार गुस्से या गलतफहमी में निर्दोष परिवार को भी झूठे केस में फंसा दिया जाता है। दोनों ही स्थितियों में पूरा परिवार टूट जाता है, इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले सोचना-समझना बहुत जरूरी है।

अनीता रंजन ने कहा कि आपको कानून का जानकार होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए न्यायालय है। अदालत सारे सबूत और जांच के बाद ही फैसला करती हैं कि कौन दोषी है और कौन निर्दोष। इसलिए घबराएं नहीं, सही जानकारी लेकर न्यायालय का सहारा लें। लड़ाई-झगड़ा, जमीन-जायदाद या पारिवारिक विवाद को आपस में सुलह से या लोक अदालत के जरिए भी सुलझाया जा सकता है। इसमें पैसा और समय दोनों बचता है।

इस कार्यक्रम में थाना पीएलवी परशुराम, पंचायत पीएलवी नवनीत कुमार दुबे, कृष्णा कुमार यादव और ब्लॉक पीएलवी रामनरेश मेहता सहित कई लोग मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *