मोर्चा का राज्यस्तरीय शिक्षक संगोष्ठी अक्‍टूबर में रांची में

झारखंड
Spread the love

रांची। धुर्वा स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की बैठक संयोजक मंगलेश्वर उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मोर्चा से जुड़े सभी पांच निबंधित शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें अक्‍टूबर में राज्यस्तरीय शिक्षक संगोष्ठी करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में शिक्षा एवं शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। मोर्चा ने विद्यालयों में कक्षा के साथ विषयवार पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता, आवश्यकता पड़ने पर तत्काल व्यवस्था के रूप में घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर केवल पठन-पाठन के लिए स्वतंत्र करने की मांग की।

मोर्चा ने राज्य के अन्य कर्मचारियों एवं कल्याण विभाग के शिक्षकों की तर्ज पर शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ, छठे वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुरूप उत्क्रमित वेतनमान और वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष से लंबित विद्यालय विकास एवं कुकिंग कॉस्ट की राशि में बाजार मूल्य के अनुरूप वृद्धि कर यथाशीघ्र विद्यालय को आबंटित करने की मांग की है,

शिक्षकों को सेवा शर्त के अनुरूप मातृत्व अवकाश, अर्जित अवकाश, चिकित्सा  अवकाश की अवधि में छुट्टी की स्वीकृति की प्रत्याशा में नियमित वेतन का भुगतान, क्योंकि उसी समय आर्थिक मदद की जरूरत होती है। विद्यालय के वित्तीय एवं सामाजिक अंकेक्षण के नाम पर शिक्षकों के कथित आर्थिक भयादोहन पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

इसके साथ ही मोर्चा ने दिवंगत उच्च शिक्षा मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में लंबे समय से रिक्त मंत्री पद पर योग्य मंत्री की नियुक्ति की मांग की, ताकि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को गति मिल सके।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर अक्टूबर में रांची में वृहद राज्यस्तरीय शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य भर से सैकड़ों शिक्षक शामिल होंगे।

बैठक में मोर्चा के संयोजक गण विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद, सुधांशु कुमार सिंह, मंगलेश्वर उरांव, मुमताज अहमद, प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार दास सहित रामगढ़, गुमला, लोहरदगा एवं रांची से शामिल हुए शिक्षक प्रतिनिधि में अंजय अग्रवाल, संजय कुमार राय, रामकुमार साहू, जीवन नाथ तिवारी, सुभाष कुमार, लक्ष्मी नारायण तिवारी, राम कुमार झा, धर्मदेव प्रसाद, गणेश चंद्र शुक्ला, पंकज कुमार, राकेश कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षा एवं शिक्षक हित के मुद्दों पर अपना बहुमूल्य विचार रखा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *