लकवाग्रस्त पति की हत्या, पत्नी, प्रेमी और सास गिरफ्तार, ऐसे खुला राज

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी और मां के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसे हार्ट अटैक दिखाने की कोशिश की। मृतक पिछले दो साल से लकवा के कारण बिस्तर पर था। अवलाहल्ली थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी पत्नी शाहिना बानू (37), उसकी मां हसीना और प्रेमी नहीमुद्दीन कुरैशी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुबारक के रूप में हुई है, जो पहले मटन की दुकान चलाता था।

शाहिना और मुबारक की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और दोनों की एक बेटी है। दो साल पहले मुबारक को लकवा का स्ट्रोक पड़ा था, जिसके बाद से वह पूरी तरह बिस्तर पर था। इसी दौरान उनकी बेटी भी बीमार रहने लगी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नहीमुद्दीन कुरैशी बच्ची का मानसिक इलाज करने का दावा कर अक्सर उनके घर आता-जाता था। इस दौरान शाहिना ने उससे अपनी निजी परेशानियां साझा करना शुरू कर दिया, जिससे दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। जब बिस्तर पर पड़े मुबारक को इस रिश्ते का पता चला, तब उसने इसका विरोध किया और अपनी पत्नी को चेतावनी दी।

शाहिना ने अपनी मां हसीना से भी कहा कि उसके लिए पति की देखभाल करना काफी मुश्किल हो रहा है। इसके बाद नहीमुद्दीन ने कथित तौर पर मुबारक को रास्ते से हटाने का सुझाव दिया।

बीते बुधवार को शाहिना, उसकी मां हसीना और प्रेमी ने मिलकर हत्या का प्लान बनाया। मुबारक जब सो रहा था, तब आरोपियों ने तकिये से उसका मुंह दबाकर दम घोंट दिया। उसके गुप्त अंगों पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद महिलाओं ने रिश्तेदारों को सूचना दी कि मुबारक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। रिश्तेदारों को मुबारक की मौत पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरुआत में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तब उसमें दम घोंटने और शरीर के विभिन्न अंगों पर चोट के निशान की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने शाहिना और हसीना को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने पूरी साजिश और नहीमुद्दीन की भूमिका का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *