- 15 हजार पांच सौ वादों का हुआ निपटारा, दो करोड़ 61 लाख का सेटलमेंट
लातेहार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में व्यावहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 7 बेंच बनाये गये थे। इन बेचों द्वारा पारिवारिक मामलों के 19 वादों का निष्पादन हुआ। मोटर एक्सीडेंट के 1 वादों का 2.5 लाख रुपये में निष्पादन किया गया। बिजली से संबंधित 34 प्री लिटिगेशन मामले और 17 कोर्ट में लंबित वादों का निष्पादन हुआ। चेक लेन-देन के प्री लिटिगेशन के 64 मामले एवं लंबित कोर्ट मामला में 18 वादों का निष्पादन हुआ। इसमें 12 लाख 72 हजार का सेटलमेंट हुआ।
बैंक मामले के 812 वादों का सहित क्रिमनल कम्पाउडेबल के 418 और 28 सिविल वादों निष्पादन किया। इसके अलावा प्री-लीटिगेशन के विभिन्न मामलों के लगभग 5 हजार मामले सहित 15 हजार 500 वादों का निष्पादन किया गया, जिसमें हजारो लोग लाभन्वित हुए। इसके अलावा विभिन्न मामलों एवं योजनाओं में 2 करोड़ 61 लाख रूपये का सेटलमेंट किया गया।
इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटूम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुनील दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, कन्ज्यूमर फोरम के प्रेसिडेन्ट अजीत कुमार, लातेहार जिला बार एशोसिएशन के अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी, पीएलवी के सदस्य, बैंक कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

