23 माह का वेतन बकाया, रांची विवि की अतिथि शिक्षिका की मृत्‍यु

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज के हिंदी विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षिका मुन्नी कुमारी की हैदराबाद में इलाज के दौरान हुए मृत्‍यु हो गई। उन्हें 23 माह के बकाया वेतन/मानदेय का भुगतान नहीं किया गया था।

झारखंड अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि मुन्नी कुमारी ने एक शिक्षिका के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी मृत्‍यु के समय तक उन्हें 23 माह के बकाया वेतन-मानदेय का भुगतान नहीं किया गया।

श्री प्रसाद ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय एवं राज्य सरकार की लापरवाही के कारण एक शिक्षिका को अपने मेहनत के पारिश्रमिक के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। यदि समय पर वेतन का भुगतान किया गया होता तो वह समय रहते अपना समुचित इलाज करा पाती।

संघ अध्यक्ष ने कहा कि मुन्नी कुमारी का निधन केवल उनके परिवार की व्यक्तिगत क्षति नहीं है, बल्कि यह पूरे अतिथि शिक्षक समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। एक शिक्षिका द्वारा दी गई सेवाओं का पारिश्रमिक उसके जीवनकाल में नहीं मिल पाना और मृत्यु के बाद भी परिवार का उसके लिए इंतजार करना राज्य की झारखंड के उच्च शिक्षा की लचर व्यवस्था को दर्शाती है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *