झारखंड के सभी प्रखंडों में 19 सितंबर को JMM देगा धरना

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय समिति ने राज्यव्यापी आंदोलन की नई तारीख का एलान कर दिया है। पार्टी के निर्देशानुसार, 19 सितंबर, 2026 को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

JMM के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के अनुसार यह धरना मुख्य रूप से दो प्रमुख विषयों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 से राज्य और यहां के निवासियों को भारी आर्थिक नुकसान होगा।

पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य के हक की बकाया राशि को ना देने और उसे हड़पने की साजिश का विरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह धरना कार्यक्रम 7 सितंबर 2026 को आयोजित होना था। हालांकि, 6 सितंबर को पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के मंत्री के आकस्मिक निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

पार्टी की केंद्रीय समिति ने सभी जिला अध्यक्षों, सचिवों, संयोजकों तथा महानगर इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे 19 सितंबर के इस कार्यक्रम की तैयारी सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सहभागिता भी इस आंदोलन में तय की गई है। पार्टी ने यह भी संकेत दिया है कि आगे के अन्य कार्यक्रमों की घोषणा जल्द ही अगले आदेश के माध्यम से की जाएगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *