राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य ने सीएमपीडीआई में समीक्षा बैठक की

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने सीएमपीडीआई (मुख्यालय) का दौरा 8 सितंबर को किया। संस्थान में अनुसूचित जनजातियों के लिए संविधान में प्रदत्त सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर उच्च प्रबंधन के साथ एक समीक्षा बैठक की।

मौके पर संस्थान के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संजय कडम्बार, लाइजन ऑफिसर (अनुसूचित जनजाति) श्रीमती ममता टोप्पो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और आयोग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

डॉ लकड़ा ने सीएमपीडीआई प्रबंधन के साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित पदोन्नति, भर्ती, प्रशिक्षण, आरक्षण, सीएसआर एवं अन्य संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित मामलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी को-ऑडिनेशन काउंसिल एवं कोल इंडिया एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसियेशन (सिस्टा) के सदस्यों, प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की विभिन्न शिकायतों एवं मांगों को सुना। संबंधित विषयों पर चर्चा की।

इसके अलावा डॉ लकड़ा ने सीएमपीडीआई (मुख्यालय) स्थित भू-गर्भ संग्रहालय का भ्रमण कर अवलोकन किया। कोयला उद्योग की गतिविधियों, कार्यकलापों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *