Diwali Special Trains 2026 : रेलवे ने शुरू की एडवांस बुकिंग सुविधा

नई दिल्ली देश
Spread the love

Diwali Special Trains 2026 : नई दिल्‍ली। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही देश भर में अपने घर जाने वाले रेल यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस साल दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी।

उत्तर मध्य और दक्षिणी रेलवे सहित भारतीय रेल ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए 60 दिन पहले एडवांस बुकिंग सुविधा शुरू कर दी है, जो 6 सितंबर 2026 से जारी है।

इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले रूटों पर दबाव कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने दर्जनों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है।

भारी मांग वाले प्रमुख रेल रूट

त्योहारों के दौरान दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पंजाब से बिहार व यूपी जाने वाले रूटों पर टिकटों की मारामारी सबसे ज्यादा देखी जा रही है।

बिहार/पूर्वी यूपी रूट: दिल्ली-पटना, मुंबई-पटना, बेंगलुरु-पटना, चेन्नई-पटना, हैदराबाद-पटना, लुधियाना-पटना, दिल्ली-गोरखपुर।

अन्य व्यस्त मार्ग : वाराणसी-दिल्ली, कानपुर-दिल्ली, पटना-अहमदाबाद।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे के आरक्षण केंद्र और IRCTC की वेबसाइट/ऐप पर सुबह 8 बजे 60 दिन की अग्रिम बुकिंग विंडो खुलती है। कंफर्म टिकट पाने के लिए समय रहते बुकिंग कराने की सलाह दी गई है।

प्रमुख फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन संख्यारूटयात्रा/दिनमुख्य बातें
04209/04210वाराणसी – दिल्ली – वाराणसी50 ट्रिप2 अक्टूबर से 28 नवंबर (सोम, बुध, शुक्र / मंगल, गुरु, शनि)
04213/04214अयोध्या कैंट – आनंद विहार (टी)36 ट्रिप1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक निर्धारित दिनों में
04512/04511चंडीगढ़ – पटना – चंडीगढ़18 ट्रिपसाप्ताहिक (अंबाला, मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी होकर)
04616/04615फिरोजपुर कैंट – पटना – फिरोजपुर16 ट्रिपलुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, बक्सर, आरा होकर

अन्य विशेष ट्रेन सेवाएं

04096/04095 आनंद विहार (टी) – पाटलिपुत्र (120 ट्रिप)
04014/04013 आनंद विहार (टी) – लौकाहा बाजार (150 ट्रिप)
02456/02455 नई दिल्ली – कानपुर सेंट्रल (98 ट्रिप)

04028/04027 आनंद विहार (टी) – मुजफ्फरपुर (26 ट्रिप)
04010/04009 दिल्ली – सीतामढ़ी (12 ट्रिप)
04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश – मुजफ्फरपुर (18 ट्रिप)

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *