कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां 36 वर्षीय बहु ने अपने ही ससुर की सुपारी देकर हत्या करवा दी। 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मनोचा की उनके ही फ्लैट में 26 बार चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई।
जांच अधिकारियों के अनुसार, शालू अपने ससुर द्वारा घर में लगाए गए CCTV कैमरों की लगातार निगरानी और देर रात तक होने वाली पार्टियों में जाने पर लगने वाली रोक-टोक से काफी परेशान थी। अमीर परिवार से होने के बावजूद उसे अपने और अपने पति के छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे।
28 जुलाई को शालू के देर रात पार्टी से लौटने पर ससुर के साथ तीखी बहस हुई थी। इसके बाद उसने हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी।
जन्माष्टमी यानी 3 सितंबर को शालू ने जन्माष्टमी के बहाने पुराने घरेलू नौकर विशाल को घर बुलाया। योजना को अंतिम रूप दिया। फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी उसे सौंप दी।
शनिवार यानी 6 सितंबर की रात शालू अपने पति सुब्रत और बच्चे के साथ पार्टी में चली गई। उसके जाने के तुरंत बाद विशाल और राज किशोर चाबी से फ्लैट में दाखिल हुए। गार्ड के रोकने पर शालू ने फोन पर कहा कि उन्हें दवा देने के लिए अंदर आने दिया जाए।
शुरुआती योजना तकिए से दम घोंटकर हत्या करने की, थी ताकि यह हार्ट अटैक लगे। हालांकि, विनीत के कमरे में आने पर आरोपियों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ 26 वार कर दिए और फरार हो गए।
रविवार तड़के 3 बजे पार्टी से लौटने पर शालू और उसके पति ने विनीत को खून से लथपथ पाया। घर से कोई भी कीमती सामान गायब नहीं होने पर पुलिस को शुरू से ही रंजिश का शक था।
रविवार देर रात एनकाउंटर के बाद पुलिस ने विशाल और राज किशोर को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर विशाल ने बहू शालू के शामिल होने का खुलासा किया।
इसके बाद शालू को भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मृतक के बेटे सुब्रत की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में उसकी कोई भूमिका थी या नहीं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

