SSC CHSL Recruitment 2026 : 2,536 पदों पर हो रही बहाली

नई दिल्ली देश रोजगार
Spread the love

SSC CHSL Recruitment 2026 : नई दिल्‍ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन (CHSL) 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 2,536 पदों पर बहाली की जाएगी।

12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन अवसर है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विवरण जानकारी

भर्ती संस्था : कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम : Combined Higher Secondary (10+2) Level Exam 2026
कुल पद : 2,536 (Group C)
पद का नाम : LDC, JSA, Data Entry Operator (DEO)

योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास
आवेदन का माध्यम : ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट : ssc.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 07 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 07 अक्टूबर 2026

पद और चयन प्रक्रिया

इस प्रक्रिया के जरिए लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) और स्किल/टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Apply” सेक्शन या संबंधित लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पत्र भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शुल्क भुगतान करें। फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *