टाटा स्टील फाउंडेशन ने दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों को किया सम्मानित

झारखंड खेल
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन ने ‘प्रोजेक्ट पीक पोटेंशियल’ के तहत लद्दाख की 20,000 फीट ऊंची ‘द्जो-जॉन्गो पीक’ पर परचम फहराने वाले दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों को सोमवार को सम्मानित किया। यह पहल समावेशिता, दृढ़ संकल्प और मानवीय क्षमता की शक्ति को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

जमशेदपुर के साक्षी स्थित ‘सबल केंद्र’में आयोजित इस सम्मान समारोह में पर्वतारोहियों, टाटा स्टील फाउंडेशन की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम के सुदूर गांवों से लेकर हिमालय की ऊंचाइयों तक के इस असाधारण सफर के अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम का विषय “नोवामुंडी से द्जो-जॉन्गो: ए जर्नी ऑफ पॉसिबिलिटी” रखा गया था, जिसमें पर्वतारोहियों की यात्रा का एक विजुअल वॉकथ्रू प्रस्तुत किया गया।

इस ऐतिहासिक यात्रा के केंद्र में दो युवा पर्वतारोही रहे। इसमें टोडांहातु के रहने वाले 100% दृष्टिबाधित शेखर गोप (24 वर्ष) ने सफलतापूर्वक 20,000 फीट ऊंची द्जो-जॉन्गो पीक के शिखर पर तिरंगा फहराया।

कदमडीहा के रहने वाले 100% दृष्टिबाधित धीरोज कुमार (23 वर्ष) ने 16,732 फीट की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप तक का सफर तय किया। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से उन्हें आगे की चढ़ाई रोकनी पड़ी।

समारोह के दौरान शेखर गोप और धीरोज कुमार के साथ-साथ उनके साथी पर्वतारोही बीजू मुर्मू और सुनीता सोरेन ने भी मीडिया के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने कठिन प्रशिक्षण, विपरीत मौसम में आई चुनौतियों, आपसी समन्वय और टीम वर्क के बारे में विस्तार से बताया।

टाटा स्टील फाउंडेशन के हेड (स्किल डेवलपमेंट) कैप्टन अमिताभ ने पर्वतारोहियों के अटूट संकल्प, तैयारी और जुझारूपन की सराहना की।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *