रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में हुई गड़बड़ी और धांधली के मामले में सीआईडी (CID) झारखंड को एक बड़ी सफलता मिली है। अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने कार्रवाई करते हुए बिहार के पटना जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने 7 सितंबर 2026 को यह जानकारी दी।
सीआईडी के अनुसार, सीआईडी थाना कांड (संख्या 01/2025) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। नेवरा (पटना) से उसकी गिरफ्तारी हुई। आरोपी के पिता परमेश्वर प्रसाद हैं। वह ग्राम- श्री चंद्रपुर, थाना- नेवरा, जिला- पटना (बिहार) का रहने वाला है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी राजन कुमार ने JSSC-CGL परीक्षा के कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित एक होटल में ठहराया था। होटल में ले जाकर अभ्यर्थियों को परीक्षा में आने वाले प्रश्नों और उनके उत्तरों को रटवाया गया था।
इस अनुचित माध्यम और सेटिंग के जरिए कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में फायदा पहुंचाया गया, जिसके परिणामस्वरूप उनमें से कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में सफल भी हो गए थे। सीआईडी की इस कार्रवाई के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की संभावना है। पुलिस मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

