गढ़वा में ‘प्रोजेक्ट बचपन’ के तहत बच्चों के बीच बांटे स्नैक्स व खिलौने

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए, रीजन-4 एवं जोन-बी के अंतर्गत लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की ओर से ‘प्रोजेक्ट बचपन’ के तहत सामुदायिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की खुशियों को बढ़ाना और उनके बीच सेवा एवं संवेदना की भावना को मजबूत करना था।

इस दौरान बच्चों के बीच स्नैक्स और खिलौनों का वितरण किया गया। खिलौने और स्नैक्स पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए खुशियां साझा कीं और समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लियो क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी। मौके पर लियो अध्यक्ष राहुल कुमार साहु, लियो राजू कुमार, प्रीतम राज, दीपक केशरी, डॉ. अभिनीत विश्वास, हर्ष सीटू, प्रतीक राज सोनी, अंश आनंद, नमन केशरी, तुषार कुमार, क्षितिज सोनी, हर्ष कुमार एवं शुभम केशरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ छोटे बच्चों ने भी सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समृद्धि साहू, संस्कार राज, समर्थ केशरी एवं सार्थक केशरी ने बच्चों के बीच सामग्री वितरण में सहयोग किया।

‘प्रोजेक्ट बचपन’ के सर्विस चेयरपर्सन लियो राजू कुमार के नेतृत्व में आयोजित यह सेवा गतिविधि सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम को कृष्णा मेडिकल द्वारा प्रायोजित किया गया था।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *