Weather Alert : इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, यहां कम होंगी गतिविधि

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और इसके आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इसकी वजह से कई राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अगले 6 से 7 दिनों तक कई राज्‍यों में बारिश की गतिविधियों में सुस्ती देखने को मिलेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत

उत्तराखंड में 7 सितंबर और 10 से 12 सितंबर के दौरान भी भारी बारिश जारी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 8 सितंबर तक व्यापक बारिश और 7 से 9 सितंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।

मध्य भारत

पश्चिम मध्य प्रदेश में 7 सितंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 और 8 सितंबर एवं 11-12 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। इस दौरान भारी बारिश का भी अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में 8 से 12 सितंबर और विदर्भ में 10 से 12 सितंबर तक तेज बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी भारत

बिहार में 7 सितंबर को गरज और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश की संभावना है। झारखंड में 8 से 11 सितंबर के बीच बारिश जोर पकड़ेगी।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 12 सितंबर तक भारी बारिश होगी। गांगेय पश्चिम बंगाल में 7 सितंबर को आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम है।

पूर्वोत्तर भारत

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 12 सितंबर तक भारी बारिश के साथ व्यापक वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

पश्चिम व दक्षिण भारत

कोंकण और गोवा में 7 से 12 सितंबर के दौरान अधिकांश स्थानों पर रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश जारी रहेगी।

तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक के क्षेत्रों में छिटपुट बारिश ही देखने को मिलेगी। 7 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। लक्षद्वीप में 9 से 12 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

यहां के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के नागरिकों को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से सावधान रहने, खुले मैदानों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *