- खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पेश की खेल भावना
रांची। सीसीएल के तत्वावधान में 3 से 5 सितंबर 2026 तक आयोजित अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
समापन समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ महाप्रबंधक (कल्याण) संजय कुमार ठाकुर, जेएसएसपीएस के एनके झा, महाप्रबंधक (एनआईएमसी) आरके सिंह, प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन, सीसीएल कल्याण बोर्ड के रामेश्वर मंडल एवं विनय कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने खिलाड़ियों के मेहनत, जुझारूपन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी विकसित करता है।
रोमांचक रहे फाइनल मुकाबले
प्रतियोगिता के अंतिम दिन बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस के पुरुष और महिला वर्ग में एकल, युगल तथा टीम स्पर्धाओं के निर्णायक एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों के बीच प्रत्येक अंक के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विजेता को किया सम्मानित
फाइनल मुकाबलों के सफल समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त कर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
प्रमुख परिणाम
टेबल टेनिस–महिला वर्ग
ओपन सिंगल्स : विजेता – सुगंधा वर्मा (मुख्यालय), उपविजेता – जसप्रीत कौर कहलोन (मुख्यालय)
ओपन डबल्स : विजेता – जसप्रीत कौर कहलोन एवं सुगंधा वर्मा (मुख्यालय)
टीम चैंपियनशिप : विजेता – सुगंधा वर्मा, जसप्रीत कौर कहलोन, अंशु मिश्रा, दिव्या चौहान एवं पूजा प्रसाद (मुख्यालय)
टेबल टेनिस – पुरुष वर्ग
ओपन सिंगल्स : विजेता – समरजीत कुमार (पिपरवार), उपविजेता – अशलम शायर (कुजू)
ओपन डबल्स : विजेता – निशांत कुमार एवं अशलम शायर
टीम चैंपियनशिप : विजेता – निशांत परमार, गौरव चुग, मयाशंकर, राहुल मधेसिया एवं सुनील कुमार (हजारीबाग)
टेबल टेनिस – वेटरन्स
ओपन सिंगल्स : विजेता – विंसेंट तिर्की (सीआरएस बरकाकाना)
ओपन डबल्स : विजेता – डॉ. अविनाश तिग्गा एवं पीके लायक

बैडमिंटन – महिला वर्ग
ओपन सिंगल्स : विजेता – मंजू देवी (सीआरएस), उपविजेता – मालती कुमारी (सीआरएस)
ओपन डबल्स : विजेता – मालती कुमारी एवं मंजू देवी (सीआरएस)
टीम चैंपियनशिप : विजेता – मालती कुमारी, मंजू देवी, सुगन कुमारी, अंजू कुमारी (डीईओ) एवं अंजू कुमारी (जेनरल असिस्टेंट)
बैडमिंटन – पुरुष वर्ग
ओपन सिंगल्स : विजेता – यश सती (ढोरी), उपविजेता – निखिल कुमार (सीएचआर)
टीम चैंपियनशिप : विजेता – अमित सिंह ग्वाल, अभय जैन, अभिषेक भारती, नितेश कुमार सिन्हा एवं विकास कुमार गुप्ता (मुख्यालय)
बैडमिंटन – वेटरन्स
ओपन सिंगल्स : विजेता – मोहन लाल सिंह (आम्रपाली चंद्रगुप्त), उपविजेता – अविनाश कुमार तिवारी (मुख्यालय)
ओपन डबल्स : विजेता – सुरेश के. विश्वकर्मा एवं अविनाश कुमार तिवारी (सीआरएस बरकाकाना/मुख्यालय)
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

