बुजुर्ग की हत्या, महिला और उसके बॉयफ्रेंड समेत 4 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली अपराध देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की उनके ही घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज ढाई घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर महिला और उसके बॉयफ्रेंड समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय राकेश खन्ना के रूप में हुई है, जो रोहिणी सेक्टर-3 में रहते थे। पुलिस के अनुसार, राकेश खन्ना ने हाल ही में अपना एक फ्लैट बेचा था, जिससे मिला पैसा उनके पास ही रखा हुआ था।

यह घटना मंगलवार को घटी। उस वक्त राकेश खन्ना घर पर अकेले थे और उनकी पत्नी बाजार गई हुई थीं।

पीड़ित की रिश्तेदार सिमरन को फ्लैट बिक्री के पैसों के बारे में पता था। उसने अपने जिम संचालक बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर लूट और हत्या की योजना बनाई।

सिमरन ने खन्ना के घर की एक नकली चाबी बनवा रखी थी। उसने उसी चाबी से दरवाजा खोला। अपने बॉयफ्रेंड व दो अन्य सहायकों को घर के अंदर दाखिल कराया।

घर में घुसने के बाद आरोपियों ने राकेश खन्ना का गला घोंट दिया और घर में रखे नकद और गहना लूटकर फरार हो गए।

रोहिणी जिले के डीसीपी शशांक जायसवाल के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बेहोश मिला है। उसकी पत्नी उसे अस्पताल ले गई है, जबकि घर का सामान बिखरा पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से रोहिणी पुलिस ने महज ढाई घंटे के भीतर चारों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों में 12वीं पास कर चुका एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *