साड़ी और नंगे पैर दौड़कर मां ने जीती मैराथन, पूरे देश के लिए बनी प्रेरणा

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले से मां के अटूट समर्पण की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है। 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने ना केवल पारंपरिक साड़ी पहनकर और नंगे पैर दौड़ते हुए मैराथन प्रतियोगिता जीती, बल्कि यह साबित कर दिया कि एक मां अपनी संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए किसी भी सीमा को पार कर सकती है। रमाबाई की यह कहानी आज पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

पैसों की सख्त जरूरत

अंबाजोगाई की रहने वाली रमाबाई को पैसों की सख्त जरूरत थी। जब उन्हें भारतीय शिक्षण प्रसारक संस्था के खोलेश्वर शिक्षण संकुल द्वारा आयोजित ‘अमृत दौड़’ मैराथन के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसमें भाग लेने का फैसला किया।

इस मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹3,000 की नकद राशि रखी गई थी। अपनी बेटी की फीस का इंतजाम करने के संकल्प के साथ रमाबाई ने इस रेस में कदम रखा।

नंगे पैर ही नापी मंजिल

प्रतियोगिता के दिन जब बाकी युवा प्रतिभागी ट्रैकसूट और स्पोर्ट्स शूज में पहुंचे, तब रमाबाई साधारण साड़ी और चप्पल पहनकर मैदान में उतरीं। दौड़ शुरू होने के कुछ ही देर बाद उनकी चप्पलें फिसलने लगीं। उनकी रफ्तार धीमी होने लगी। बिना समय गंवाए उन्होंने चप्पलों को अपने हाथ में उठाया और नंगे पैर ही दौड़ना शुरू कर दिया।

जज्बा और लगन

रास्ते में चुभते पत्थरों और चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना रमाबाई केवल अपनी मंजिल पर ध्यान केंद्रित करती रहीं। साड़ी पहने और हाथों में चप्पल थामे रमाबाई ने जूते पहने सैकड़ों युवा धावकों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

दर्शकों ने बजाईं तालियां

रमाबाई के इस अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प को देखकर आयोजक और वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए। सभी ने खड़े होकर उनका सम्मान किया। दरअसर, अपनी बेटी की शिक्षा के लिए उन्‍हें पैसे की जरूरत थी।

जीत के बाद ₹3,000 का पुरस्कार प्राप्त करते हुए भावुक रमाबाई ने कहा, ‘मैं इन पैसों का उपयोग अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए करूंगी।’

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *