पिता को जन्मदिन पर दिया बेटी ने दिया अनोखा सरप्राइज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यहां देखें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। एक बेटी के लिए पिता का जन्मदिन बेहद खास होता है। इस मौके को बेटी ने उस समय यादगार बना दिया, जब उसने अपने पिता की फ्लाइट में अचानक उनके सामने आकर उन्हें सरप्राइज दिया। पिता को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिस फ्लाइट से वे सफर कर रहे हैं, उसी में उनकी बेटी केबिन क्रू के रूप में तैनात होगी।

एयरहोस्टेस श्वेता पांडे ने इस भावुक पल का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं। वीडियो पर लिखा संदेश – “अपने पिता को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देने का फैसला किया।”

भ्रम से गले मिलने तक का सफर

वायरल वीडियो की शुरुआत तब होती है, जब श्वेता के पिता विमान बोर्ड (प्रवेश) करते हैं। वे सामान्य यात्रियों की तरह विमान में दाखिल होते हैं, इस बात से पूरी तरह अनजान कि उनकी बेटी वहीं मौजूद है।

जैसे ही वे आगे बढ़ते हैं, इंडिगो एयरलाइंस की यूनिफॉर्म पहने श्वेता मुस्कुराते हुए बांहें फैलाकर उनके सामने आ जाती हैं। शुरुआत में उनके पिता पूरी तरह असमंजस में पड़ जाते हैं। वे यूनिफॉर्म में खड़ी अपनी बेटी को एक पल पहचान ही नहीं पाते। वे रुककर उसे दोबारा ध्यान से देखते हैं।

आखिरकार, जैसे ही उन्हें अहसास होता है कि उनके सामने खड़ी केबिन क्रू कोई और नहीं बल्कि उनकी अपनी बेटी श्वेता है, उनके चेहरे के भाव पूरी तरह बदल जाते हैं। पहचान होते ही वे अपनी बेटी को कसकर गले लगा लेते हैं।

बेटी को यूनिफॉर्म में देखकर हुए भावुक

श्वेता ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनके पिता को इस बात की बिल्कुल भनक नहीं थी कि वह उस दिन उनकी फ्लाइट में काम कर रही होंगी। श्वेता ने पूरा प्लान गुप्त रखा था, ताकि वह उन्हें जन्मदिन का सबसे खास तोहफा दे सके।

श्वेता के मुताबिक, यह पहला मौका था, जब उनके पिता ने उन्हें असल जिंदगी में इंडिगो एयरलाइंस की आधिकारिक यूनिफॉर्म में देखा था। अचानक मिली इस खुशी और पहली बार बेटी को इस रूप में देखने के अहसास ने इस जन्मदिन को पिता-पुत्री दोनों के लिए जिंदगी भर के लिए यादगार बना दिया।

यहां देखें वीडियो

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *