
- अर्जुन जलान समेत कई पूर्व अध्यक्ष समर्थन में आए आगे
रांची। झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने अपनी रणनीति और प्राथमिकताएं सामने रखी हैं। टीम ने व्यापारियों के हितों को केंद्र में रखते हुए सुरक्षित एवं भयमुक्त कारोबारी माहौल, उद्योग एवं इंडस्ट्रियल एरिया के विकास और व्यापार विस्तार पर जोर देने का संकल्प लिया है।
टीम मुकेश अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताओं में छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के डिजिटल सशक्तीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, विभागीय समस्याओं के समाधान, युवा एवं महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन तथा सरकार-प्रशासन के साथ प्रभावी और परिणामदायी संवाद को शामिल किया है। टीम की जीत के लिए टीम मुकेश अग्रवाल ने शनिवार को चैंबर के कई पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक की।

मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को सशक्त, सक्रिय, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के साथ-साथ व्यापारियों की रोजी-रोटी और दुकानों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी। टीम का मुख्य नारा “संघर्ष से समाधान, समाधान से विकास” रखा गया है।
मुकेश अग्रवाल के समर्थन में चैंबर के कई पूर्व अध्यक्ष भी आगे आए हैं। इनमें अर्जुन जलान समेत अन्य पूर्व अध्यक्षों का समर्थन कर रहे है।
बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, कुणाल आजमानी, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, प्रवीण लोहिया, अमित अग्रवाल, सुमित जैन, मनीष जैन, अंकुर गाड़ोदिया, सुनील कालरा, पूर्णेंदु तुलस्यान, नंदू पटोदिया, प्रदीप जैन, विशाल पोद्दा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

