
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। करीब चार माह पहले पत्नी मनीषा देवी अपने मायके चली गयी थी। पत्नी के बुलाने पर पति श्रीकांत रवि ससुराल गया। वहां बरवाही के सुनसान जंगल के पास बीते पांच जून को पति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत की शिकायत पत्नी ने दर्ज करायी गयी थी। जांच हुई तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। यह मामला झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र का है।

पति-पत्नी में होता था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि मो. हसन रामानुजगंज बस स्टैंड में मोबाइल सॉल्यूशन नामक दुकान चलाता है! करीब एक वर्ष से श्रीकांत रवि के मकान में किराये पर रह रहा था। इसी दौरान उसकी श्रीकांत की पत्नी मनीषा देवी से नजदीकी बढ़ी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। पुलिस के अनुसार, श्रीकांत को दोनों के संबंधों पर संदेह था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होने लगा था।
हत्या की साजिश रची गयी
मनीषा घटना से करीब चार माह पहले अपने मायके चली गयी थी। पुलिस का दावा है कि दोनों के संबंध में श्रीकांत को बाधक मानते हुए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनायी गयी। तलाक लेने के प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बाद हत्या की साजिश रची गयी।
एक लाख में तय हुआ सौदा
पुलिस के मुताबिक, मो. हसन ने श्रीकांत की हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए बांदू निवासी इमरान अंसारी, असरार अंसारी और परवेज अंसारी उर्फ पप्पू से संपर्क किया। हत्या के लिए करीब एक लाख रुपये में सौदा तय होने की बात सामने आयी है। जांच में यह भी पता चला कि मो. हसन ने पिकअप चालक को 50 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किये थे। भुगतान का स्क्रीनशॉट भी पुलिस ने जब्त किया है।
सुनसान जंगल में करायी हत्या
पुलिस के अनुसार, पांच जून को मनीषा देवी ने श्रीकांत को अपने मायके बुलाया। इसके बाद पूर्व निर्धारित योजना के तहत उसे बरवाही के सुनसान जंगल के पास ले जाया गया। वहां पिकअप चालक परवेज अंसारी उर्फ पप्पू ने पिकअप वाहन से श्रीकांत को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके बाद घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।
विशेष टीम गठित की गयी
श्रीकांत की पत्नी द्वारा रामानुजगंज थाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। वहीं, मृतक की मां शांति देवी के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ रंका रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी।
तकनीकी विश्लेषण किया गया
टीम ने मृतक, उसकी पत्नी और संदिग्ध मो. हसन के मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। घटना के दिन दोनों की गतिविधियां घटनास्थल के आसपास पायी गयीं। रामानुजगंज चेकनाका के सीसीटीवी फुटेज में मो. हसन को अर्टिगा कार के साथ देखा गया। तकनीकी साक्ष्य और अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस को सड़क दुर्घटना की कहानी संदिग्ध लगी।
अर्टिगा के साथ पकड़ा गया
28 अगस्त को पुलिस ने मो. हसन को भंडरिया मोड़ (गोदरमाना) से अर्टिगा कार के साथ पकड़ा। पूछताछ में कथित रूप से उसने हत्या की साजिश और मनीषा देवी के साथ अपने संबंधों की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में मो. हसन (21), पिता मो. हुनैन, विजयनगर, रामानुजगंज, बलरामपुर (छत्तीसगढ़), परवेज अंसारी उर्फ पप्पू (28), पिता मोसब्बर अंसारी, बांदू, रंका तथा मनीषा देवी (32), पत्नी स्व. श्रीकांत रवि, थाना रामानुजगंज, बलरामपुर (छत्तीसगढ़) शामिल हैं।
पुलिस ने सफेद रंग का पिकअप वाहन संख्या जेएच03एपी 9785, अर्टिगा कार संख्या सीजी30एफ 8498, दो मोबाइल फोन और ऑनलाइन लेन-देन का स्क्रीनशॉट बरामद किया है। पुलिस हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
टीम में ये शामिल
छापामारी टीम में एसडीपीओ रंका रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी सहित रंका थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

