एक-दूसरे की बहन-बेटी से शादी कर रिश्तेदार बने ये 5 दिग्गज क्रिकेटर्स

नई दिल्ली खेल देश
Spread the love

नई दिल्ली। क्रिकेटर्स ना केवल अपने खेल और रिकॉर्ड्स के लिए, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। भारत समेत दुनिया भर में दिग्गज खिलाड़ियों के परिवारों के बारे में जानने के लिए फैंस में हमेशा उत्सुकता रहती है। ऐसे ही 5 मशहूर क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने दूसरे खिलाड़ियों की बहनों या बेटियों से शादी की। रिश्ते में उनके रिश्तेदार बन गए।

रोहित शर्मा और युवराज सिंह

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह है। वह पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं। रोहित और रितिका की शादी 13 दिसंबर, 2015 को हुई थी। युवराज सिंह और रितिका के बीच भाई-बहन का एक अटूट रिश्ता है। युवराज अक्सर रक्षाबंधन के खास मौके पर रितिका के साथ तस्वीरें साझा करते हैं।

अजीत अगरकर और मज़ार घडियाली

भारतीय पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष और पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने साल 2002 में फातिमा घडियाली से शादी की थी। फातिमा, मुंबई के पूर्व क्रिकेटर मज़ार घडियाली की बहन हैं। मज़ार और अगरकर एक साथ क्रिकेट खेला करते थे। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट और 191 वनडे मैच खेले हैं।

गुंडप्पा विश्वनाथ और सुनील गावस्कर

भारतीय क्रिकेट के दो महान दिग्गज—गुंडप्पा विश्वनाथ और सुनील गावस्कर आपस में रिश्तेदार (जीजा-साले) हैं। भारत के पूर्व कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ ने सुनील गावस्कर की बहन कविता से शादी की थी। विश्वनाथ ने भारत के लिए 91 टेस्ट और 25 वनडे मुकाबले खेले। वे देश के सबसे सम्मानित बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

उमर अकमल और उस्मान कादिर

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज उमर अकमल की शादी नूर आमना से हुई है। नूर आमना, पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर रहे दिवंगत अब्दुल कादिर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उस्मान कादिर की बहन हैं। उस्मान ने पाकिस्तान के लिए 1 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

विक्रम राठौर और आशीष कपूर

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच और पूर्व क्रिकेटर विक्रम राठौर की शादी पूर्व भारतीय स्पिनर आशीष कपूर की बहन से हुई है। विक्रम राठौर ने भारत के लिए 6 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले हैं, वहीं आशीष कपूर 1996 के विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने भारत के लिए 4 टेस्ट और 17 वनडे खेले हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *