खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 200 किलो मिलावटी लड्डू जब्त

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में संभावित वृद्धि को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहरी क्षेत्र में निरीक्षण एवं निगरानी अभियान तेज कर दिया है। पर्व के दौरान मिठाइयों की बिक्री बढ़ने के मद्देनजर विभाग की टीम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण की लगातार जांच कर रही है। इस क्रम में विभाग ने 200 किलो मिलावटी लड्डू जब्‍त किया।

औचक निरीक्षण के दौरान बीआईओ स्थित मेसर्स भोला साव के प्रतिष्ठान में बिना वैध लाइसेंस के भारी मात्रा में लड्डू का निर्माण पाया गया। जांच के दौरान करीब 150 किलोग्राम लड्डू में फंगस पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। संबंधित संचालक को वैध लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया।

वहीं न्यू रोड स्थित मेसर्स अनुराग गुप्ता के प्रतिष्ठान में अस्वच्छ वातावरण में लड्डू का निर्माण पाया गया। इस पर विभाग ने संबंधित संचालक पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 5 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया तथा सुधार के लिए नोटिस जारी किया।

बाड़ा तालाब स्थित मेसर्स जिम्मी स्टोर एवं मेसर्स एम स्टार बेकरी में बिक रहे लड्डू की ऑन-स्पॉट जांच के दौरान हानिकारक कृत्रिम रंग की मिलावट की पुष्टि हुई। दोनों प्रतिष्ठानों से करीब 50 किलोग्राम मिलावटी लड्डू जब्त किए गए, ताकि यह उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच सके। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस भी जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के सभी मिठाई एवं खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करें। गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल का उपयोग करने के साथ मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री को निर्धारित स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण मानकों के अनुरूप रखना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने आम उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्माण संबंधी जानकारी पर ध्यान दें तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना संबंधित विभाग को दें।

उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर, विश्वनाथ गगराई और विभागीय सहायक कर्मी रजनीश कुमार मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *